Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Responsive Ads Google Ads
Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें – How to apply online for domicile

 उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें – How to apply online for domicile

यूपी निवास प्रमाण पत्र -: निवास प्रमाण पत्र को राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले व्यक्तियों के प्रूफ के लिए जैसे- व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उसके घर का पता, तहसील, थाने और अन्य जानकारियों को प्रमाणीत करने के लिए Residence Certificate को बनाया जाता है। जिसमे व्यक्ति के निवास स्थान सम्बन्धित पूरी जानकारी होती है। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और अपने अभी तक निवास प्रमाण पत्र नहीं बनाया है, तो जल्द ही बना लें। domicile बनाने के लिए अब आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जिसकी जानकारी आपको हम लेख के माध्यम से बता रहें हैं। उसके लिए आपको नीचे दिए गए आर्टिकल को पूरा ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
यूपी निवास प्रमाण पत्र Domicile/Residence Certificate Kya Hai ?


निवास प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में प्रयोग होता है। जिसे बनाना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। Residence Certificate पत्र की आवश्यकता हमें बहुत से कामों में पड़ती है, जैसे-आय प्रमाण पत्र बनाने में, सरकार द्वारा निकाली गयी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में, स्कूल कॉलेज में छात्रवृति प्राप्त करने के लिए आदि कामों में हमें निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।

पहले निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाये जाते थे जिसमे बहुत समय लग जाता था और लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। परन्तु अब आप domicile/residence certificate को घर में बैठ कर ऑनलाइन बना सकते हैं। जिससे आपके समय की बचत होगी और बिना किसी परेशानी के निवास प्रमाण पत्र बन जाएगा। यदि आप इच्छुक हैं, तो हम आर्टिकल में निवास प्रमाण पत्र सम्बन्धित पूरी जानकारी जैसे –domicile certificate कैसे बनाया जाता है? निवास प्रमाण पत्र के क्या-क्या लाभ होते हैं ? और इसे बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है आदि सभी जानकारी आपको नीचे लेख में दी गयीं है। इसके लिए आपको आर्टिकल को सावधानी पूर्वक पूरा पढ़ना होगा।

यह भी देखें :-  जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये 


 आर्टिकल का नाम

 उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें

 साल

 2022

 राज्य का नाम

 उत्तर प्रदेश

 आवेदन मोड

 ऑनलाइन

 आवेदन शुल्क

 15 /- रूपये मात्र

 लाभार्थी

 राज्य के नागरिक

 प्रयोग

 निवास स्थान प्रमाण पत्र के रूप में

 अधिकारिक वेबसाइट 

 edistrict.up.gov.in

निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिये आवश्यक दस्तावेज़

किसी भी प्रमाण पत्र को बनाने के लिए या किसी योजना का लाभ लेने के लिए हमें बहुत से जरुरी दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। जिनको पहले से ही बना कर रखना पड़ता है। आज हम ऐसे ही एक दस्तावेज़ की जानकारी दे रहें हैं जिसे निवास प्रमाण पत्र कहते हैं। Residence Certificate बनाना बहुत जरुरी है, क्योकि इसके बिना हम बहुत से कामों को पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर आपको अपना निवास स्थान प्रमाण पत्र बनवाना है, तो उससे सम्बन्धित दस्तावेजों की जानकारी आपको नीचे सूची में दे रहें हैं।

  • आधार कार्ड]
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र
  • दसवीं बाहरवीं की मार्क शीट
  • ड्राइविंग लाइसेंन्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

ई-साथी पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

e-sathi पोर्टल पर लाभार्थियों को कौन- कौन सी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उसकी सूची लेख में नीचे दी जा रही है। आप नीचे दी गयी सूचना के माध्यम से ई-साथी पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। दखिये नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से –

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • हैशियत प्रमाण पत्र
  • विधवा पेंशन
  • रोजगार पंजीकरण के लिए आवेदन
  • रोजगार पंजीकरण आवेदन
  • नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • खतौनी नकल
  • वृद्धावस्था पेंशन आवेदन
  • मृत्यु प्रमाण पत्र आदि

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब आप उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया आपको नीचे लेख में दी गयी है। जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं उसके लिए आपको आर्टिकल में दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई-साथी की ऑफिसियल वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाना होगा।

ई साथी id बनाने के लये पोस्ट देखें :- ई साथी

  • जिसके बाद लॉगिन करना है, लॉगिन करने के लिए फॉर्म में आपको अपना नाम पासवर्ड, कैप्चा कोड डाल कर सबमिट कर देना है। नीचे दिए गए चित्र में आप लॉगिन डैशबोर्ड देख सकते है। 
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलता है जहां आपको आवेदन भरें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपकी स्क्रीन पर लिस्ट खुल जाती है उसमे से आपको निवास प्रमाण पत्र पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाता है। फॉर्म का प्रारूप आप नीचे दिए गए चित्र में भी देख सकते है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होंगी।

  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में दस्तावेजों को अपलोड करें और दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करके फॉर्म सेव करें।
  • अब अगले पेज पर आपके द्वारा दी गयी जानकारी दिखाई जाएगी सभी डिटेल वैरिफाई करें और सेवा शुल्क भुगतान पर क्लिक कर आवेदन फीस भरें।
  • शुल्क भुगतान के पश्चात आपके निवास प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
आवेदन का प्रिंट आउट कैसे निकालें ?

यहाँ हम आपको Uttar Pradesh Domicile Certificate 2022 का प्रिंट निकालने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन का प्रिंट आउट निकाल सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

निर्देश :- दोस्तों इसके अलावा आप अपने पास के CSC यानी कि कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए आप अपने सभी डॉक्यूमेंट लेकर csc सेंटर में जाएँ।...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad


Below Post Ad


आज की ताजा खबर

Ads Bottom